फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fog stopped the speed of vehicles, trucks collided, six injured

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, ट्रकों में भिड़ंत, छह घायल

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, trucks collided, six injured
रायबरेली-राही। जिले में बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रेनें धीमी गति से निकलीं। सर्दी से लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव के आसपास सिमटे दिखे। भदोखर थाना क्षेत्र में सुबह दो ट्रकों में भिड़ंत होने से तीन लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में एक कार भी टकरा गई।
विज्ञापन

कार सवार लोग चोटिल तो नहीं हुए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक बाइक पर सवार तीन लोग खड़े कंटेनर से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण रायबरेली-प्रयागराज, रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। इससे लोग ठिठुरते रहे।
कोहरे के कारण कई ट्रेनें धीमी गति से निकलीं। वहीं भदोखर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रकों में टक्कर होने से ट्रक पर सवार आलम निवासी मुरादाबाद, रंजीत, रोहित घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े होने से आवागमन ठप रहा। इसी जगह पर पहले से खड़े कंटेनर में बाइक सवार दो लोग टकरा गए। इससे दोनों घायल हो गए।
यही पर घायल बाइक सवार मो. एहतराम, मो. शैफ, अरबाज निवासी कौशांबी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भदोखर एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनों को हाईवे से बाहर कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed