{"_id":"61cb4a5779411d0f163021a3","slug":"fog-and-light-rain-increased-winter-raibaraily-news-lko610968529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और हल्की बारिश से बढ़ी सर्दी, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और हल्की बारिश से बढ़ी सर्दी, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई और लोग ठंड से ठिठुर गए। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव के आसपास सिमटे दिखे। कोहरे छाने से वाहन भी रेंगते हुुए चले।
कुछ देर बाद धुंध तो छंटी, लेकिन दिनभर बदली छाई रही। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। स्कूूली बच्चों को भी ठंड में ठिठुरना पड़ा।
एक तरफ ठंड का सितम बढ़ा, लेकिन शहर में अलाव जलाने के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। इससे लोगों में नाराजगी रही। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों का दावा है कि अलाव जलवाए जा रहे हैं।
मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरा छाने के साथ बदली रही। कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए चले। सुबह करीब नौ बजे धुंध तो छंट गई, लेकिन बदली रही।
विज्ञापन
दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सर्द हो गया। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए।
हालांकि शाम होते ही हवा चलने से फिर ठंड बढ़ गई और लोग घरों में दुबक गए। नगर पालिका के ईओ डॉ.आशीष सिंह का कहना है कि सर्दी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलवा दिए गए हैं। रैन बसेरों पर लोगों के रहने के इंतजाम किए गए हैं।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।