{"_id":"0b7512f73b4da678bb574db16c41218f","slug":"five-trains-route-changed-a-repeal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रेनों का रूट बदला, एक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ट्रेनों का रूट बदला, एक निरस्त
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं एक ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। ट्रेनों के रूट बदलने और निरस्त होने की जानकारी से गलन भरी सर्दी में ठिठुर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर पर भीड़ एकत्र हो गई।
तमाम यात्री तो टिकट रद्द कराकर लौट गए। जबकि नजदीक जाने वाले लोग दूसरे संसाधनों से गतंव्य स्थान को रवाना हुए। मंगलवार को इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विभागीय अफसरों के मुताबिक हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, जम्मू से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और जैसलमेर एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी का रूट बदल दिया गया।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को सुल्तानपुर की तरफ से गतंव्य स्थान को रवाना कराया जा रहा है। वहीं अमृतसर से हावड़ा चलने वाली पंजाब मेल 15 घंटे लेट रही।
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अचानक ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्री सकते में आ गए। ट्रेनों की स्थिति जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
कुछ देर बाद जहां यात्रियों की अधिक भीड़ थी, वहां सन्नाटा छाने लगा। कुछ यात्री दूसरे वाहनों से गतंव्य स्थान को निकले। कई यात्रियों ने आरक्षण भी रद्द कराया। गलन के कारण सर्दी में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
यात्रियों में किसी को दिल्ली जाना तो किसी को जम्मू। लंबी दूरी वाले यात्री अभी भी स्टेशन पर डेरा डाले हुए हैं। यात्री संजीव कुमार, राम आसरे, दिनेश कुमार व हरदेव कहते हैं कि उनको दिल्ली जाना था।
लेकिन अचानक पता चला कि लखनऊ-वाराणसी रेलखंड ठप हो गया है। अभी ट्रेनों का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि दिल्ली जाना आवश्यक है। यदि ट्रेन नहीं आई तो फिर लखनऊ जाकर बस से दिल्ली जाएंगे।
इसी तरह अन्य यात्रियों में किसी को लखनऊ तो किसी को प्रतापगढ़ जाना था। नजदीक जाने वाले यात्री टिकट रद्द कराकर लौट गए।
स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना ने बताया कि भदोही के मोड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी पर उतर जाने के कारण लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन ठप चल रहा है।
पांच रेल गाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इन सभी ट्रेनों का संचालन सुल्तानपुर से कराया जा रहा है। वहीं लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। संचालन कब बहाल होगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं जा सकता।