{"_id":"5edd43c48ebc3e90470d051b","slug":"five-passers-by-crushed-bolero-one-dead-raibaraily-news-lko5249392177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी चालक ने बोलेरो से पांच राहगीरों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी चालक ने बोलेरो से पांच राहगीरों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सलोन-ऊंचाहार मार्ग स्थित उमरन बाजार में बोलेरो चालक ने एक युवती समेत पांच राहगीरों को टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया। जहां एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर शनिवार देर रात उमरन बाजार में सलोन से ऊंचाहार की तरफ जा रही बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर एक युवती समेत पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे जगमोहन, रूबी, अखिलेश कुमार, कुमारी प्रीति और अधेड़ रामदुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने रामदुलारे की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
रात लगभग ग्यारह बजे के करीब राम दुलारे ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने उसरैना चौराहे पर दौड़ाकर पकड़ लिया। कोतवाल बृजमोहन सिंह ने बताया कि मृतक अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे रामफल की तहरीर पर आरोपी बोलेरो चालक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक नौबस्ता जिला कौशांबी का रहने वाला है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के छिपिया गांव अपनी मौसी के यहां आया था।