फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five pairs of trains will not run till February

कोहरे ने लगाया ट्रेनों में ब्रेक, फरवरी तक नहीं चलेंगी पांच जोड़ी गाडिय़ां

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five pairs of trains will not run till February
रायबरेली। कोहरे का असर अभी भले न हो, लेकिन रेलवे ने कोहरे के कारण पांच जोड़ी ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले एक हफ्ते के भीतर नई दिल्ली-मालदा टाउन, ऊंचाहार एक्सप्रेस, जनता मेल समेत पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट रहा था कि ट्रेनों के निरस्त होने से समस्या बढ़ गई है। यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ेगा।
मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगा, जिससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। पिछले वर्ष सितंबर से यात्री ट्रेनें चलनी शुरू हुईं, लेकिन एक साल तक इन ट्रेनों को विशेष गाड़ियों के रूप में चलाया गया।
विज्ञापन

अब इन ट्रेनों को पहले की तरह पुराने नंबरों से चलाना शुरू ही किया गया था कि कोहरे के कारण निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो गया।
तीन माह के लिए कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें रोजाना चलने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं, जिनसे आसपास के जिलों में सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस, वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14265/66 जनता मेल और प्रयागराज से बरेली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14307/08 को फरवरी महीने तक नहीं चलाया जाएगा।
हफ्ते में दो-तीन दिन चलने वाली ट्रेनें भी रहेंगी कैंसल
लंबी दूरी की दो जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जिनका संचालन हफ्ते में दो या तीन दिन होता है। इन दोनों ट्रेनों को भी फरवरी महीने तक निरस्त कर दिया गया है।
इनमें नई दिल्ली से मालदा टाउन के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14003/04 हफ्ते में दो दिन और प्रयागराज संगम से योग नगरी ऋषिकेश के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-14229/30 हफ्ते में तीन दिन चलती थी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन फरवरी महीने तक नहीं होगा। मार्च में इन ट्रेनों के पटरी पर लौटने की संभावना है।
काशी विश्वनाथ भी हफ्ते में तीन दिन निरस्त रहेगी
इस जिले की काफी महत्वपूर्ण ट्रेन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर भी असर पड़ा है। यह गाड़ी पूरी तरह निरस्त तो नहीं की गई है, लेकिन इसका संचालन सिर्फ सप्ताह में चार दिन हो रहा है।
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या-15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन के लिए कैंसल चल रही है। यानी कि यह गाड़ी दोनों दिशाओं से एक दिन छोड़कर चलाई जा रही है। कोहरे की वजह से लेटलतीफी को देखते हुए इस गाड़ी को फरवरी तक इसी तरह चलाया जाएगा।

कोहरे की वजह से हर साल दिसंबर, जनवरी, फरवरी के महीने में कई गाडिय़ां निरस्त रहती हैं। इस बार भी जनता एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियां फरवरी तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं। काशी विश्वनाथ भी प्रभावित रहेगी। मार्च से सभी गाड़ियां पहले की तरह दौड़ने लगेंगी।
-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed