{"_id":"68b746bbfa1fde2154025e7a","slug":"five-e-rickshaws-overturned-after-getting-stuck-in-potholes-raebareli-news-c-101-1-slp1006-140126-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
Wed, 03 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
- फोटो : गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
लालगंज। नगर के कानपुर रोड पर बेहटा चौराहे से मुबारकपुर तक सड़क खस्ताहाल है। मंगलवार को इसी सड़क से जुड़े निराला नगर मोहल्ले में सड़क पर बने गड्ढों में पांच ई रिक्शे पलट गए। इन हादसों में तीन लोग घायल हो गए और ई रिक्शों पर लदा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलवार सुबह बाजपेईपुर मजरे सोंडासी निवासी पवन ई रिक्शा में सामान लेकर कस्बे की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर बने गड्ढे में ई रिक्शा पलट गया। इससे वह घायल हो गए। इसी तरह सब्जी व्यापारी बबलू का ई रिक्शा पलटने से सामान सड़क पर बिखर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी भेजा गया।
फल विक्रेता सर्वेश केला लाद कर गांव जा रहे थे और ई रिक्शा पलटने से वह भी घायल हो गए। इसके बाद दो और ई रिक्शे पलट गए, जिससे सामान खराब हो गया। किसी को चोट नहीं आई। मोहल्ला निवासी हरिओम सिंह, अधिवक्ता पंकज मिश्र, अभिषेक सिंह, राहुल, सोनू सिंह, रोहित पाल और गुरु मिश्र ने पीडब्ल्यूडी से रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। एक्सईएन प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि रोड खराब होने की जानकारी है। बारिश के बाद मरम्मत कराई जाएगी।