फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firing on wedding

जयमाल के दौरान दुल्हन के साथ आई महिला को मारी गोली, चल रही थी रंजिश

Fri, 20 May 2022 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Firing on wedding
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाल के समय दुल्हन के साथ आई एक युवती को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से युवती बुरी तरह घायल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोली चलने की खबर से वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने गोली मारने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से असलहा बरामद हो गया है। महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के थौरी मजरे पोठई गांव में दान बहादुर की पुत्री आसना की शादी थी। गौवा बाजार मजरे इटारा गांव निवासी दिनेश यादव अपनी पत्नी शिखा यादव के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि जयमाल के दौरान दुल्हन के साथ आई शिखा को पुरानी रंजिश के चलते अरविंद यादव निवासी इमामगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला थाना महराजगंज ने गोली मार दी।
गोली महिला की जांघ में लगी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगने की खबर से वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी डीह भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल महिला के पति दिनेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया है, जिसमें महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed