फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire station to be built in Dalmau at a cost of Rs. 3.5 crore

Raebareli News: साढ़े तीन करोड़ से डलमऊ में बनेगा फायर स्टेशन

Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire station to be built in Dalmau at a cost of Rs. 3.5 crore
रायबरेली। जिले में आग की घटनाओं से निपटने के लिए शासन ने डलमऊ क्षेत्र में नया फायर स्टेशन बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अब तक यहां आग लगने की स्थिति में दमकल की गाड़ियां लालगंज या ऊंचाहार से पहुंचती थीं, जिसमें काफी समय लग जाता था। इस देरी के कारण अक्सर बड़ा नुकसान हो जाता था। नया फायर स्टेशन बनने से डलमऊ और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए यह सुविधा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। प्रशासनिक भवन आदि के निर्माण के लिए करीब डेढ़ बीघा जमीन शोभवापुर गांव के पास चिह्नित कर ली गई है। फायर स्टेशन बनने से करीब तीन लाख आबादी को फायदा मिलेगा। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक भवन आदि के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही डलमऊ में भी फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन



बढ़ेगी सुरक्षा, कम होगा नुकसान
फायर स्टेशन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आग लगने की घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करना है। समय पर दमकल के पहुंचने से आग को फैलने से रोका जा सकेगा। संपत्ति के साथ साथ लोगों की जान भी बचाई जा सकेगी। डलमऊ क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां दूर से आती हैं, वहां एक स्थानीय फायर स्टेशन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। साढ़े तीन करोड़ की स्वीकृति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले का सातवां फायर स्टेशन होगा
वर्तमान में जिले में मुख्य जिला मुख्यालय के अलावा लालगंज, सलोन, बछरावां और महराजगंज में फायर स्टेशन संचालित हैं। ऊंचाहार कस्बे में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का काम 80 फीसदी पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इसी साल फायर स्टेशन का संचालन भी शुरू हो जाएगा। खासकर इसका लाभ गर्मी के दिनों में लोगों को मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ पं बृजेश दत्त गौड़ का कहना है कि काफी समय से डलमऊ में फायर स्टेशन के लिए प्रयास किया जा रहा था। अब इसका रास्ता साफ हो गया है। फायर स्टेशन बनने से आग की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed