{"_id":"60afd9888ebc3e75177258e0","slug":"fire-raibaraily-news-lko5798459186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हो गया बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हो गया बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बा स्थित एक घर में अचानक आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान और नकदी जल गई। इस घटना से हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इससे शादी की खुशियों पर पानी फिर गया। हादसे में लगभग चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना ऊंचाहार नगर पंचायत क्षेत्र के तकिया नूर शाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद नसीम के घर घटी। नसीम की बेटी की एक महीने बाद शादी होनी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शादी का सारा सामान घर पर ही रखा था।
सलमा बेगम ने बताया कि बुधवार की रात अचानक घर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने आपसी सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक आग बुझाई जाती, तब तक घर में शादी के लिए रखे तीन लाख रुपये नकद, कपड़े, गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। इससे परिवार में चल रही शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया।
मामले की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया है। एसडीएम राजेंद्र शुक्ल और कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।