{"_id":"6081ad4f8ebc3ec36b7a827b","slug":"fire-raibaraily-news-lko575313051","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से विद्युत उपकेंद्र की वायरिंग में लगी आग, 100 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से विद्युत उपकेंद्र की वायरिंग में लगी आग, 100 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार में लगी आग।
- फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते यार्ड में अंडरग्राउंड केबल धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से उपकेंद्र के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
यहां पर फायर किट न होने से कर्मचारी आग बुझाने में बेबस रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति से करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही।
विद्युत उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति के लिए पांच-पांच एमवीए के दो व 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इन ट्रांसफार्मरों से क्षेत्र के लक्ष्मीगंज, कंदरावां, भीलमपुर व अरखा फीडर से गांवों को विद्युत सप्लाई होती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को लक्ष्मीगंज फीडर की सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर लीकेज हुआ और तेल बहने लगा। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख हड़कंप मच गया।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने से विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति के लिए लगी 11 केवीए की केबलों व ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। जिससे लगभग सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।