{"_id":"607ef0498ebc3ebf012b007a","slug":"fire-raibaraily-news-lko5750183161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग, गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग, गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
डलमऊ में आग से जलती झोपड़ी।
- फोटो : RAIBARAILY
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की पलटें देखकर किसान खेतों की तरफ दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
देहली गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की उठती तेज लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, जब तक आग पर काबू पाया जाता देहली गांव की रहने वाली शिवकुमारी, सर्वेश अवस्थी की फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित सर्वेश अवस्थी ने बताया कि खेतों के बगल में पान की भीट स्थित होने के चलते भीट की सिंचाई करने वाला पंपिंग सेट से आग को काबू किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, जो आग बुझाने में मदद की। क्षेत्रीय लेखपाल रामेंद्र मोहन बाजपेयी ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। क्षति की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
लाखों का सामान बर्बाद
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गौतमन मजरे जोहवा नटकी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। घर के सभी सदस्य बाहर थे। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी शिवमंगल के घर में अचानक आग लग गई।
आग लगने से घर में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े, जेवर, बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लोगों में इस बात से दहशत थी कि झोपड़ी में रखा सिलेंडर न फट जाए। इस वजह से सभी लोग दूर ही खड़े रहे। सूचना के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे।
उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि आग की घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर लेखपाल को भेजकर पीड़ित के हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इससे पीड़ित व्यक्ति को उसके नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।