{"_id":"604509d78ebc3e150231e0d1","slug":"fire-raibaraily-news-lko568305487","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, बचाने में किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, बचाने में किशोरी झुलसी
विज्ञापन
आग लगने के जली गृहस्थी।
- फोटो : RAIBARAILY
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के बधौना गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर का जरूरी सामान बचाने के चक्कर में किशोरी और एक गाय झुलस गई। किशोरी का सीएचसी में इलाज कराया गया। अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बधौना गांव निवासी शिवदास मिश्रा के घर में शनिवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े। घर के लोग गृहस्थी का सामान निकालने लगे।
इसी दौरान शिवदास की 14 वर्षीय बेटी झुलस गई। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। छप्पर के नीचे बंधी एक गाय भी झुलस गई है। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किशोरी को सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।