फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire on salesmen and snatch cash bags

सेल्समैन पर झोंका फायर और छीन ले गए कैश बैग

Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire on salesmen and snatch cash bags
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुकरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को सुबह एक गांव के युवकों ने एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर जमकर बवाल काटा। तमंचे से सेल्समैन पर फायर झोंक दिया और उसका कैश वाला बैग छीन ले गए।
विज्ञापन

इसमें कितना कैश था, तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया गया। पंप के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मधुकरपुर गांव में शैल फिलिंग स्टेशन नाम से एक पंप है। वहां प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराय के गांव पूरे खांडे निवासी अतुल त्रिपाठी सेल्समैन है।
उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांस गांव निवासी सौरभ, सुमित, सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, बलबीर, गया, शैलेंद्र, राहुल व टिंकू बाइकों से आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

जान से मार डालने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया। उसका कैश वाला बैग छीन ले गए। बचाने आए संदीप कुमार पांडेय की भी पिटाई कर दी। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पंप के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मधुकरपुर गांव के कुछ लोग आ गए। तब हमलावर अपनी बाइकों से भाग निकले। तहरीर में यह भी बताया गया है कि एक दिन पहले इन्हीं युवकों से पेट्रोल भराने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed