{"_id":"62435efa1080c10ba81db9a5","slug":"fire-in-hut-8-goat-died-raibaraily-news-lko6237313200","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, आठ बकरियां जलकर मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, आठ बकरियां जलकर मरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के कनपुरिया मजरे डेला गांव में मंगलवार की दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसके नीचे बंधी आठ बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। गांव निवासी गुड्डन ने गांव से बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर उसमें बकरी पाल रखी थी। मंगलवार की दोपहर झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, तब तक झोपड़ी के नीचे बंधी बकरियां जलकर मर गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू जायसवाल ने बताया कि आग लगने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। सरकारी मदद दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। डलमऊ के पूरे ठकुराइन मजरे नरसंवा गांव निवासी रामलाल लोधी के घर में आग लगने से नकदी और गृहस्थी जलकर राख हो गई।
जानकारी होने पर लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। रामलाल का कहना है कि आग से पांच हजार की नकदी के अलावा कपड़ा समेत अन्य सामान जला। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से सरकारी मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। सरेनी क्षेत्र में जंगल में आग लगने से छोटे पेड़ जल गए। सतांव ब्लॉक और कस्बा निवासी मदनू के घर में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। नवरात्र में मदनू के घर में उसके नाती का मुंडन होना था। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
लेखपाल विनय तिवारी ने क्षति का आंकलन किया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उधर, सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के तखतखेड़ा गांव के बाहर जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक करीब 50 पेड़ जल गए।