फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire in car

पेट्रोल पंप के सामने आग का गोला बनी कार, टला हादसा

Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fire in car
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में आग लगने से जली कार। - फोटो : RAIBARAILY
सतांव (रायबरेली)। पेट्रोल पंप के निकट पलक झपकते ही एक कार आग का गोला बन गई। कार से लपटें उठतीं देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पहले कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला फिर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल टीम भी पहुंची। यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ, जब कार चालक पेट्रोल भरवाकर कुछ कदम ही आगे बढ़ा था। इसी दरम्यान कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पड़ेरा गांव निवासी अंकित अवस्थी अपने चार साथियों के साथ कहीं जा रहा था। कार में पेट्रोल कम होने पर उसने गुरुबख्शगंज में हरचंदपुर-सुल्तानपुर खेड़ा मार्ग पर ढकिया चौराहा के समीप पंप पर पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उसने कार स्टार्ट की और आगे बढ़ा। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
पेट्रोप पंप कर्मचारियों ने किसी तरह कार पर सवार लोगों को बाहर निकाला और दमकल टीम को सूचना दी। आग की लपटें तेज होने के कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल भी पहुंची। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, लगा जाम
बछरावां। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनगंज गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

ट्रक बछरावां से रायबरेली की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली बछरावां की ओर आ रही थी। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि टक्कर के बाद वाहन बीच हाईवे पर आ गए थे। इस वजह से जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed