फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR

कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
FIR
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई दलित किशोरी को भगा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में उन्नाव जिले के दो युवकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी ननिहाल में खीरों क्षेत्र में आई थी। मौरावां क्षेत्र के उसके गांव के दो युवक बेटी को बहलाकर भगा ले गए और उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों अजय यादव व कल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति, देवर व ननद समेत पांच के खिलाफ केस
खीरों। थाना क्षेत्र के देवन्ना मजरे गहिरी निवासी पति, देवर, ननद व सास सहित पांच लोगों के खिलाफ महिला के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी नंहे सिंह ने आरोप लगाया कि पुत्री पूनम की शादी देवन्ना मजरे गहिरी निवासी राजू के साथ किया था। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर पति राजू, देवर पप्पू व विनोद, ननद सविता व सास नाम अज्ञात उसे प्रताड़ित करती थी। तीन जुलाई को उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed