फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR on teachers forging fake degrees

फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर हुई एफआईआर

Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR on teachers forging fake degrees
रायबरेली। अमेठी जिले के सिंहपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी डिग्री लगाकर शिक्षक बनकर तैनाती पाने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सत्यापन के दौरान डिग्रियां फर्जी मिलने पर जांच कराई गई।
विज्ञापन

धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा होने पर पहले ही इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। अब बीएसए ने चारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।
सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुकुनपुर में योगेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय शुक्लापुर में रामदेव, प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर में धर्मेंद्र कुमार और प्राथमिक विद्यालय रामपुर टेढ़ई में शैलेंद्र कुमार की बतौर सहायक अध्यापक तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

इन लोगों का चयन 16448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुआ था। इन सभी के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो डिग्रियां फर्जी होने का पता चला। फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाने के मामले का खुलासा होते ही चारों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने फर्जी पाए गए चारों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश गौरीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी शिव बहादुर मौर्य को दिया, जिन पर चारों शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अमेठी बीएसए ने बताया कि गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed