{"_id":"16004c339ce1ff15aabeb9aebe3d98d1","slug":"fir-against-the-order-of-149-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"149 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन 247 कर्मचारियों में अंतिम दिन मात्र 98 कर्मचारी ही प्रशिक्षण में शामिल हुए। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश सीडीओ ने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिए हैं।
केस दर्ज कराकर सूचित करने के भी आदेश दिए हैं। 22 नवंबर से मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण फिरोज गांधी सभागार में चल रहा था।
चार दिन में गैरहाजिर 247 कर्मचारियों को गुरुवार को हरहाल में फिरोज गांधी सभागार में प्रशिक्षण में शामिल होने का आदेश दिया गया था।
लेकिन शाम तक मात्र 98 कर्मचारी ही प्रशिक्षण में शामिल हुए। 147 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश बीएसए, डीआईओएस, सीएमओ, डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों को दिए हैं।
सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभागाध्यक्षों को गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर सूचना देने के आदेश दिए गए हैं। अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं 28 नवंबर को पहले चरण के होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को डीएम प्रेम नारायण ने बचत भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली।
डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर खास नजर रखेंगे। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और उच्चाधिकारियों को इस संबंध में तत्काल सूचना देंगे।
डीएम ने कहा कि 27 नवंबर को पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह ही ब्लॉकों में पहुंचकर पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कराएंगे।
शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था को चेक करेंगे। साथ ही कर्मचारियों को पारिश्रमिक भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे।