फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against six people including three lawyers

Raebareli News: तीन वकीलों समेत छह पर प्राथमिकी

Mon, 12 Jan 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 12 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against six people including three lawyers
रायबरेली। तीन अधिवक्ताओं समेत छह लोगों पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खटिकाना मोहल्ला निवासी सौरभ सोनकर उर्फ नूतन के मुताबिक आरोपियों ने बीती सात जनवरी को उनके चाचा नर्वदा प्रसाद सोनकर एडवोकेट और उनके साथ दीवानी कचहरी में मारपीट की। विरोध पर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मामले में सुरेश प्रताप सिंह एडवोकेट, दिनेश प्रताप सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार एडवोकेट के अलावा डलमऊ कस्बे के खटिकाना मोहल्ला निवासी गोवर्धन, महेंद्र, गोमती प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


डलमऊ के खटिकाना मोहल्ला निवासी गोवर्धन उर्फ छोटू की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पहले ही बीती सात जनवरी को अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह भदौरिया, रामू उर्फ नर्वदा प्रसाद, सौरभ उर्फ नूतन और अन्य चार-पांच व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अब इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि दोनों प्रकरणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed