फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against 10 for extorting money from woman

Raebareli News: महिला से रंगदारी वसूलने के आरोप में 10 पर एफआईआर

Thu, 20 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 20 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 for extorting money from woman
रायबरेली। ऊंचाहार में दलित महिला से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इटौरा बुजुर्ग गांव की कुसुम कुमारी ने अरखा गांव में 35 लाख रुपये कीमत का मकान 2024 में खरीदा था। मकान पर उनका कब्जा था, लेकिन बीमारी के चलते वह कुछ दिन पहले दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच अरखा के जितेंद्र सिंह व उनके भाई सेवानिवृत्त दरोगा रूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान विक्रेता संतोष कुमारी व उनके बेटे संदीप कुमार से मकान में ताला लगवा दिया। वापस लौटने पर पीड़िता ने विक्रेता से ताला बंद करने का कारण पूछा। पीड़िता का आरोप है कि मकान विक्रेता ने उन्हें बताया कि जितेंद्र सिंह आदि लोगों के कहने पर ताला बंद किया गया है। इसके बाद पीड़िता ने जितेंद्र सिंह से ने उनके भट्ठे पर मुलाकात की।
विज्ञापन


आरोप है कि मकान पर कब्जा दिलाने के नाम पर जितेंद्र सिंह व उनके भाई ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये रंगदारी भी ली। इसके बावजूद मकान पर कब्जा नहीं दिया, बल्कि गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को महिलाओं ने ऊंचाहार कोतवाली में प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि जितेंद्र सिंह, उनके भाई, राजेश मिश्र, मनीष चौरसिया, लल्लन, लल्ला, किशनचंद्र व असलम बेग व मकान विक्रेता पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed