फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Filaria Mukti Abhiyan, 793 samples taken

Raebareli News: फाइलेरिया मुक्ति अभियान, 793 नमूने लिए

Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Filaria Mukti Abhiyan, 793 samples taken
राही में आयोजित नाइट सर्वे में ब्लड का सैंपल लेती टीम।
रायबरेली। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में बीती सोमवार रात से नाइट सर्वे का काम शुरू हो गया। पहले दिन 793 लोगों के ब्लड के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच से माइक्रो फाइलेरिया की दर को पता लगाया जाएगा। जिले को फाइलेरिया मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


राही ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रात 10 बजे नाइट ब्लड सर्वे शिविर लगाया गया। पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्यों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिविर में 75 लोगों के रक्त के नमूने लिए। अन्य ब्लॉकों के गांवों में ब्लड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में पहले दिन ब्लड की 793 स्लाइड बनी हैं। फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, लेकिन शुरुआत में ही पहचान होने के कारण उचित देखभाल करके इसका प्रबंधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचने का उपाय है। लोगों को इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर हरिश्चंद्र, मालती, मोहन देई, जंग बहादुर गौतम, अर्पित सिंह, जितेंद्र, अरुण वर्मा सहित अन्य लोग भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed