{"_id":"68964c772dfb01cc7b0871f7","slug":"fight-to-get-on-the-bus-raebareli-news-c-101-1-slko1033-138697-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बसों में चढ़ने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बसों में चढ़ने के लिए मारामारी
Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बछरावां कस्बे में बस पर सवार होते यात्री।
रायबरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में बहनों को तीन दिन के लिए मुफ्त यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हो गई। सुबह से ही भीड़ दिखी। बसों में चढ़ने-उतरने के लिए मारामारी रही। शहर के सिविल लाइन के अलावा बछरावां, हरचंदपुर, जगतपुर आदि कस्बों में बहनों ने बसों का घंटों इंतजार किया। शहर स्थित बस स्टेशन पर दोपहर बाद भीड़ देखने को मिली। बहनों को यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। नौ अगस्त को रक्षाबंधन है। शुक्रवार की सुबह से ही बसों का संचालन शुरू हो गया। भीड़ अधिक होने के कारण रोडवेज की बसों में महिलाओं को परेशानी हुई। लखनऊ व प्रयागराज की ओर से आने वाली बसों का इंतजार बहनों को करना पड़ा। बसों में चढ़ने व उतरने के लिए मारामारी रही। कई बसें खाली गईं तो कई बसों में बहनों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
ग्रामीण रूटों के साथ ही बड़े रूटों पर भी बहनों को सुविधा दी गई। डिपो पहुंची बहनों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा, लेकिन लखनऊ-प्रयगराज हाईवे पर जगह-जगह घंटों खड़े रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई बसें बिना रुके ही आगे बढ़ गईं। शहर के सिविल लाइन और बछरावां में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। बहनों को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। चालकों-परिचालकों को बहनों को आदर से बैठाने और बसों से उतारने के निर्देश दिए गए हैं।