{"_id":"65fe53ca68b263409406149a","slug":"fierce-collision-between-two-trucks-in-rae-bareli-fire-in-a-truck-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायबरेली में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, एक ट्रक में आग लगने से जिंदा जला खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायबरेली में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, एक ट्रक में आग लगने से जिंदा जला खलासी
Sat, 23 Mar 2024 09:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:30 AM IST
सार
रायबरेली में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद एक ट्रक में आग लग गई। आग में एक ट्रक का खलासी जिंदा जल गया, जबकि चालक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदारीगंज गांव के पास शनिवार भोर में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदारीगंज गांव के पास क्लिंकर लदे ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद ट्रक में आग लग गई। घटना में खलासी की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाई और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगतपुर थाना इलाके के जोगमगदीपुर निवासी उमानाथ यादव ट्रक चालक है। शनिवार की भोर में वह अपने साथी खलासी प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र के रहने वाले पिंटू (40) के साथ ट्रक लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक खलासी पिंटू चला रहा था, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे क्लिंकर लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक धू धू कर जलने लगा। खलासी ट्रक में ही फंस गया। उसकी जलकर मौत हो गई। जबकि चालक झुलस गया। वह ट्रक से कूद पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।

Trending Videos
उधर, घटना के बाद क्लिंकर लदे ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। घटना से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी न मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की आग बुझाई और खलासी के शव को बाहर निकाला। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से खलासी की मौत हो गई है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।