{"_id":"6383ace10da9591dba4cbaf2","slug":"fever-raibaraily-news-lko659169895","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो बच्चों समेत बुखार से तीन मौतें, 12 मरीज भर्ती कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो बच्चों समेत बुखार से तीन मौतें, 12 मरीज भर्ती कराए गए
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू के संक्रमण के बीच अब बुखार ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बुखार पीड़ित दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से हालत बिगड़ने पर 12 मरीज भर्ती कराए गए। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी बुखार के 120 मरीज इलाज करवाने पहुंचे।
गुरुबख्शगंज के पिपरी गांव निवासी परी (2) को शनिवार को तेज बुखार आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुखार की वजह से गंभीर हालत में मौरांवा के साहबखेड़ा निवासी दिनेश (4) को 24 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को बालक की सांसें थम गईं। भदोखर क्षेत्र के जमालपुर निवासी प्रेमलता (32) को 23 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा बुखार से पीड़ित पूरे भीखी लालगंज निवासी सुनील कुमार (20), कालिका बख्शखेड़ा लालगंज निवासी शिवप्यारी (70), जायस निवासी नित्या (6), डलमऊ निवासी शोभा (36), जमुनादेवी (67), हरचंदपुर निवासी प्रेमराज (42), लालगंज निवासी प्राची (21), अमरेशपुरी निवासी अंजली (30), शिवगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार (30) समेत अन्य 12 मरीजों को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी बुखार के मरीज बढ़े हैं। रविवार को 120 बुखार रोगी इलाज कराने के लिए सीएचसी और पीएचसी पहुंचे। इसमें ज्यादातर मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
डेंगू के तीन और मरीज स्वस्थ, दो का हो रहा इलाज
जिला अस्पताल में शनिवार को डेंगू के पांच मरीज भर्ती थे। रविवार को स्वस्थ होने के बाद तीन मरीजों को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। डेंगू वार्ड में अब सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि मरीजों की प्लेटलेट्स बढ़ने के साथ ही बुखार भी खत्म होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। दो मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती है।
छुट्टी के कारण नहीं हुई जांच, 250 सैंपलों की जांच बाकी
जिला अस्पताल में डेंगू की एलाइजा जांच रविवार को छुट्टी होने के कारण नहीं हुई। ऐसे में करीब 250 सैंपलों की जांच लंबित है। जांच न होने के कारण डेंगू के संदिग्ध मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी। जिला अस्पताल प्रशासन भी इस लापरवाही से निपटने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को ही भुगतना पड़ रहा है।
ठंड बढ़ने के कारण डेंगू का संक्रमण कम हुआ है। सीजन के बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग एहतियात बरतें बुखार ज्यादा होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज जरूर कराएं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ