{"_id":"6a4ab0da50996699c10e72dd","slug":"female-passenger-gives-birth-to-a-baby-on-the-platform-raebareli-news-c-101-1-slko1034-162037-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर दिया बच्चे को जन्म
Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। रविवार भोर अचानक मैसेज मिलने के बाद आननफानन में रेलवे अस्पताल की टीम मुस्तैद हो गई। ट्रेन के रुकते ही उपचार शुरू किया गया। अस्पताल ले जाने में देरी हो जाएगी, इसलिए प्लेटफॉर्म पर ही डिलवरी कराई गई। करीब आधे घंटे तक चिकित्सकीय प्रक्रिया चली। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भेजा गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला का पति भी उनके साथ है।
आनंद विहार से मालदा टाउन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुबह लगभग 4:30 बजे रायबरेली आने वाली थी। इसी बीच पता चला कि एक महिला यात्री गर्भवती है। उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही है। तुरंत ही रेलवे अस्पताल की टीम डॉ. आजम की अगुवाई में मुस्तैद हो गई। उप स्टेशन अधीक्षक सरोज कुशवाहा भी पहुंच गई।
ट्रेन के पहुंचते ही जानकारी ली गई तो पता चला कि बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के विद्यापुर हुसैनाबाद अरियरी निवासी मिथलेश कुमार अपनी पत्नी खुशबू और सात वर्षीय पुत्री के साथ सफर कर रहे हैं। वे लोग आनंद विहार से ट्रेन से चढ़े थे और उन्हें बिहार के क्यूल जंक्शन जाना था।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम भी सहयोग में लगी रही। एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा जिला अस्पताल भेजे गए। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि रेलवे अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने सकुशल प्रसव कराया।