फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fauji shot the young man, uncle serious

फौजी ने युवक को गोली से उड़ाया, चाचा गंभीर

Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fauji shot the young man, uncle serious
चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को वाहनों में टक्कर के बाद सेना के जवान ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके चाचा गोली लगने से घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने फौजी की कार व घर को फूंक दिया और पुलिस के कई वाहन तोड़ डाले।
विज्ञापन


पथराव में सीओ के चालक समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए। मृतक के घायल चाचा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर निवासी सुमित चौधरी उर्फ शुभम (18) पुत्र जगत नारायण चचेरी बहन शालिनी को गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी सेना का जवान संजीव कुमार सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से अपनी ससुराल हलोर गांव जा रहा था। मोहिनी का पुरवा गांव के पास ओवरटेक के दौरान कार की टक्कर से बाइक का इंडीकेटर टूट गया। शुभम ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संजीव ने अपने ससुर रिटायर्ड सूबेदार मेजर दान बहादुर सिंह के घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी। शुभम ने यह बात परिवारीजनों व ग्रामीणों को बताई तो 10-15 लोग दान बहादुर सिंह के घर पहुंच गए। मामले की शिकायत के बाद रिटायर्ड सूबेदार से कहासुनी होने लगी।

इस दौरान एक ग्रामीण ने रिटायर्ड सूबेदार को थप्पड़ मार दिया। सूबेदार की बेटी सुमन की भी पिटाई कर दी। इस पर फौैजी ने घर में रखी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुभम् और उसके चाचा श्रीनारायण (28) पुत्र संतलाल गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुभम को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं उसके चाचा श्रीनारायण को हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शुभम की मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने रिटायर्ड सूबेदार के घर का दरवाजा कुल्हाड़ी से तोड़ डाला। बाहर खड़ी दामाद की कार और घर में लगे एसी में आग लगा दी। सूबेदार की कार को भी तोड़ दिया।

बवाल की सूचना पर अधिकारी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को घर से बाहर निकालने की मांग को लेकर महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने फौजी के घर के सामने वज्र वाहन लगा आरोपी को बैठा लिया। जैसे ही वाहन आगे बढ़ा कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

इससे सीओ महराजगंज का वाहन, पीएसी व फायर ब्रिगेड का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बवाल में सीओ महराजगंज के चालक सतीश चंद्र, सिपाही मायाराम समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस व पीएएसी ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया।

अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोश शांत कराया। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा जगदीश की तहरीर पर रिटायर्ड सूबेदार दान बहादुर सिंह, फौजी संजीव सिंह, जगत बहादुर सिंह व शिवम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed