फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers unhappy with power cut lock in power station

बिजली कटौती से खफा किसानों ने विद्युत उपकेंद्र में लगाया ताला

Wed, 04 Sep 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers unhappy with power cut lock in power station
रायबरेली। तीन दिनों से बिजली कटौती से जूझ रहे किसानों और उपभोक्ताओं की गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। विद्युत उपकेंद्र पहुंचे कई गांवों के लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए ताला डाल दिया। उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की अवर अभियंता से मोबाइल पर बात कराई, जिन्होंने समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला।
विज्ञापन

हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र में चार फीडर बाला, गंगागंज, हरचंदपुर और डिघौरा हैं। जिनसे पूरे क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति होती है। डिघौरा फीडर बहुत अधिक लोड है। इस फीडर के अंतर्गत पैड़ेपुर, रूपखेड़ा, डिघौरा, स्योंठी, खिजिरपुर करौंदी, रानीखेड़ा, महीपत, बड़ापुरा समेत 15 गांव आते हैं। सोमवार से इस फीडर की विद्युत आपूर्ति बदहाल चल रही है।
विज्ञापन

रोजाना औसतन एक-डेढ़ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जैसे ही बिजली आती है, कुछ समय बाद ही गुल हो जाती है। दुबारा बिजली आने में पूरा दिन और पूरी रात बीत जाती है। इस तरह से तीन दिन बीत गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिघौरा फीडर से जुड़े गांवों के लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में ताला डाल दिया। उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों ने अवर अभियंता को फोन लगाया, जिन्होंने गुस्साए ग्रामीणों से मोबाइल पर ही बात की। जेई के समझाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

इस मौके पर रामसेवक सिंह, बब्बन सिंह, बाबूलाल, संतलाल, पूर्णमासी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जेई मुकेश भारती ने बताया कि ओवरलोड के कारण समस्या आ रही है। रोज कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है। कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। जहां कहीं भी समस्या आ रही है, उसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक-दो दिन में समस्या पूरी तरह दूर करके निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed