{"_id":"620e90830bd05260352d6365","slug":"farmers-sitting-on-hunger-strike-to-protest-against-rigging-in-paddy-purchase-raibaraily-news-lko618276620","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में धांधली के विरोध में अनशन पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में धांधली के विरोध में अनशन पर बैठे किसान
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में गुरुवार को किसान न सिर्फ अनशन पर बैठ गए, बल्कि अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
इस दौरान आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। धान बिक्री करने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा।
किसान कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल, जिलाध्यक्ष सदाशिव पांडेय सुबह विकास भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे।
अजय वाजपेयी, अरविंद जायसवाल एवं संगठन के कार्यकर्ता राम पियारे, शिव हर्ष गुप्ता, हरिशंकर द्विवेदी, दुर्गेश शुक्ला, अवधेश तिवारी, देशराज, मंगरु पासी, मुन्ने बाबू ने क्रय केंद्रों पर धान खरीद में की जा रही धांधली पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में धान खरीद महीनों से बंद कर दी गई। किसानों का अंगूठा न लगने के कारण उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
छतोह ब्लॉक क्षेत्र में 1500 क्विंटल से ज्यादा धान की तौल की गई, जिसका भुगतान नहीं हो रहा। साधन सहकारी समिति छतोह, नसीराबाद, परैयानमकसार, बेवल, बारा में बिचौलिए दलालों व व्यापारियों का धान खरीदा गया, जिसकी जांच कराने तथा भुगतान कराए जाने की मांग की गई।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने अनशन स्थल पर पहुंचकर 48 घंटे में भुगतान करने, एक सप्ताह में खरीद पूरी कराने तथा दोषी समितियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर अनशन समाप्त कराया।