{"_id":"617f01246d50b1102f4f5dd7","slug":"farmer-s-body-found-in-drain-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko6026471197","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नाली में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नाली में मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक किसान का शव संदिग्ध हालात में नाली में पड़ा मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नीमटीकर गांव निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ मुन्नू (58) शनिवार सुबह धान कटवाने खेत गया था। शाम तक घर वापस न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
देर रात घर से कुछ दूरी पर नाली में उसका शव पड़ा मिला। मृतक नशे का आदी था और उसने शनिवार को ही कोविड वैक्सीन लगवाई थी।
आशंका जताई जा रही है कि अधिक नशे के कारण नाली में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी या फिर शराब पीने के चलते।
मृतक के भाई अनिल कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।