{"_id":"5ed283c18ebc3e907c6860a2","slug":"farmer-murdered-raibaraily-news-lko523757543","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूर से पांस उठाने पर किसान को फावड़े से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूर से पांस उठाने पर किसान को फावड़े से मार डाला
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद में फावड़े से वार करके एक किसान की हत्या कर दी गई। किसान की हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर थानेदार कुंवर बहादुर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांस गांव निवासी गंगाराम (50) पुत्र रघुबर किसानी करता था। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम गांव के बाहर घूर से पांस भर रहा था। इसी दौरान विरोधियों ने घूर से पांस उठाने से मना कर दिया। इसी बीच गंगाराम अपने दरवाजे खडा़ था, तभी गांव का रहने वाला चंद्रा यादव, उसकी पत्नी ज्ञानवती और बेटा अखिलेश ने एक राय होकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गंगाराम के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंगाराम जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।
परिवारीजन उसे जतुआ टप्पा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के मर्डर की खबर पर लोगों का मजमा जुट गया। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, थानेदार का कहना है कि मृतक की पत्नी शिवकली की तहरीर पर केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।