फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में किसान की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in suspicious circumstances
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक किसान की मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। सरेनी कोतवाली क्षेत्र के ठगाईचा गांव निवासी कल्लू (27) किसानी करता था। वह अपने ससुराल साले की शादी में खरगवन खेड़ा गया था।
विज्ञापन

रविवार की रात ससुराल से वापस घर आया था। सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो देखा कि कमरे के अंदर छत के कुुंडे से रस्सी के सहारे कल्लू का शव लटक रहा था। यह देख सभी दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटे पंकज (13), शैलेश (10), बेटी आंशिका (8) और पत्नी गीता, मां मइका देवी को छोड़ गया है। सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल इंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed