फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   facilitate

एटीएम कार्ड छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ने वाले होमगार्ड को मिला सम्मान

Sun, 01 Aug 2021 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
facilitate
ऊंचाहार (रायबरेली)। करीब 10 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एटीएम कार्ड छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ने वाले होमगार्ड को कोतवाल ने सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में नगद पुरस्कार के साथ ही अंगवस्त्र भी भेंट किया।
विज्ञापन

बीती 15 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर ऐहारी गांव निवासी जमुना प्रसाद अपने एटीएम कार्ड से भांजे निखिल को पैसा निकालने भेजा था। बाबूगंज बाजार मे एसबीआई के एटीएम से वह पैसा निकाल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एसयूवी से तीन युवक उतरे और एटीएम मे घुस कर उसका कार्ड छीन लिया और भाग निकले। वहां मौजूद होमगार्ड के प्लाटून कमांडर दुर्गा शकर वाजपेयी ने अकेले ही बदमाशों का पीछा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बदमाश पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप कराने को रुके तो होमगार्ड भी वहां पहुंच गया और ग्रामीणों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया था, लेकिन दो बदमाश वाहन लेकर को देख बदमाश भागने लगे।

रविवार को ड्यूटी में मस्तैदी व अकेले ही बदमाश को दबोचने के लिए कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने प्लाटून कमांडर को शाबाशी दी और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नगद पुरस्कार व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कोतवाल ने बताया कि होमगार्ड उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed