फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   express way

गंगा एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने के लिए अभी करना होगा इंतजार

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
express way
रायबरेली। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने में अभी टाइम लगेगा। किसानों की जमीन खरीदने का काम ही पूरा नहीं हो सका है। अब तक 11,295 किसानों से 2890 बीघे जमीन खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

किसानों से 999 बीघा जमीन की खरीद बाकी है। एक्सप्रेस-वे को जमीन देने वाले किसानों को 659 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। शेष किसानों के खातों में सर्किल रेट की चार गुना धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों की जमीनों का बैनामा कराने के साथ ही प्रशासन कब्जा करने में जुट गया है।
विज्ञापन

करीब 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से होकर प्रयागराज तक पहुंचना है। एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसीलों लालगंज, डलमऊ, सलोन और ऊंचाहार से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले लालगंज तहसील क्षेत्र के सातनपुर, रमुआपुर दुबई, रानीपुर, उदाभाग आदि गांवों के किसानों की जमीन का बैनामा होने के बाद किसानों के खातों में धनराशि भेजी गई।
लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन तहसील क्षेत्र के उप निबंधन कार्यालयों में बैनामे कराए जा रहे हैं। जिले में अब तक 11,295 किसानों ने 722.65 हेक्टेयर जमीन का बैनामा एक्सप्रेस-वे के लिए कर दिया है।
सर्किल रेट की चार गुना धनराशि बैनामा कराने वाले किसानों के खातों में भेजी गई है। जिले के करीब 12 हजार किसानों की जमीन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) लेगा।
जल्द ही बैनामों का काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलों में संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत बैनामे का काम पूरा कराने के आदेश भी दिए गए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस को इसी माह शुरू हो जाएगा, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण ही अब तक आरंभ नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में लोगों को फर्राटा भरने में काफी टाइम लग सकता है। हालांकि किसानों की जमीन खरीदने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है।

तहसीलों में अब तक भूमि के बैनामे की स्थिति
कार्य लालगंज सलोन डलमऊ ऊंचाहार
कुल बैनामें 673 547 1397 1379
कुल किसान 1730 963 4586 4026
कुल जमीन (हेक्टेयर में) 137.66 44.78 276.44 263.75
किसानों को पेमेंट (करोड़) 134.18 41.29 222.25 261.35
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों से 972.40 हेक्टेयर जमीन के लक्ष्य के सापेक्ष 722.66 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है। लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन क्षेत्र के 11295 किसानों से यह जमीन खरीदी गई है। करीब 999 बीेघा जमीन की खरीद और बाकी है। जमीन की व्यवस्था के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed