फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam start on 18 september

अंक सुधार की परीक्षा 18 से, शामिल होंगे 1095 परीक्षार्थी

Sat, 04 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Exam start on 18 september
रायबरेली। भले ही 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गईं, लेकिन पिछली कक्षाओं की सभी परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तैयार किया गया परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित कर दिया गया था। इस रिजल्ट को लेकर काफी छात्र-छात्राएं असंतुष्ट थे, जिसके लिए यूपी बोर्ड ने परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

असंतुष्ट परीक्षार्थियों से आवेदन मांगे गए। तय तिथि तक जिले के 1095 छात्र-छात्राओं ने अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, जिनकी परीक्षाएं 18 सितंबर से होंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया था। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर यूपी बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार की परीक्षा कराने का निर्णय लिया, जो 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक कराई जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए परीक्षाफल से असंतुष्ट परीक्षार्थियों से 27 अगस्त तक आवेदन पत्र मांगे गए थे।
शर्त यह थी कि अंक सुधार की परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के 1095 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें हाईस्कूल के 589 और इंटर के 506 परीक्षार्थी शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले तो परीक्षा की तिथि घोषित की थी, लेकिन अब परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एग्जाम कराया जाएगा, जिसके लिए जल्दी ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी कर लिया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिला मुख्यालय पर ही दो परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा के लिए जारी कार्यक्रम से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है, ताकि आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed