{"_id":"61100cff8ebc3e7ae71d953c","slug":"exam-raibaraily-news-lko590488865","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन टीजीटी परीक्षा देने पहुंचे 2911 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन टीजीटी परीक्षा देने पहुंचे 2911 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से संचालित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी हुई। दोनों पालियों में आवंटित 3323 अभ्यर्थियों में से 2911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 412 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में पांच केंद्रों पर एग्जाम कराया गया तो दूसरी पाली में महज चार परीक्षा केंद्र बने। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। अधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कराई गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में हुई पहली पाली की परीक्षा में 1887 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिसमें से 1643 अभ्यर्थी उपस्थित और 244 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 1436 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिसमें से 1268 अभ्यर्थी उपस्थित और 168 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बता दें कि पहले दिन टीजीटी परीक्षा में दोनों पालियों के दौरान 3799 अभ्यर्थियों में से 3297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 502 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। इस तरह दोनों दिनों में कराई गई चार पालियों की परीक्षा में कुल आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या 7122 रही, जिसमें से 6208 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 914 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थित नहीं हुए।
प्रश्नपत्र से नहीं, उमस से अभ्यर्थी दिखे बेहाल
एक तरफ टीजीटी की परीक्षा और दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी। प्रश्नपत्र को देखकर भले ही अभ्यर्थी परेशान न हुए हों, लेकिन उमस भर्री गर्मी से काफी दिक्कत हुई। इससे अभ्यर्थी बेहाल नजर आए।
परीक्षा खत्म होते ही बाहर आए तो राहत की सांस ली। अभ्यर्थी शिवानी और चिंतावती ने कहा कि दो घंटे की परीक्षा के दौरान उमस भरी गर्मी से काफी दिक्कत हुई, लेकिन सवालों को हल करने में वक्त का पता ही नहीं चला।
अभ्यर्थी रोहित शर्मा और देवेंद्र कुमार ने कहा कि पेपर काफी अच्छा रहा। सारे सवाल समझ में आ रहे थे, बस वक्त की कमी महसूस हो रही थी। अभ्यर्थी शिव कुमार ने कहा कि सभी सवालों को हल किया है, जिससे सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया।