{"_id":"5c991c22bdec22143439cb9a","slug":"every-vote-is-precious-all-people-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वोट कीमती, सभी लोग करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वोट कीमती, सभी लोग करें मतदान
Mon, 25 Mar 2019 11:51 PM IST
rajni rajni
Amarujala Bureau/Raibraily
Amarujala Bureau/Raibraily
Published by: rajni rajni
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को 80 के पार करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को शहर में विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम नेहा शर्मा व एसपी ने सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई और स्वयं भी मतदान के लिए फार्म भरा। हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को सुपर मार्केट से रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि हर वोट कीमती है, इसलिए सभी अपने अधिकार का प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि छह मई को बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व का सभी लोग गवाह बनें।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि विकासशील देशों में मतदान 95 प्रतिशत से अधिक होता है। विकास के लिए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने व मतदाता को मतदान योग्य व्यक्ति के पक्ष में निष्पक्ष, निर्भीक व भय रहित तरीके से करना जरूरी है। डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को सुपर मार्केट से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली खोया मंडी, बस स्टैंड, जिला अस्पताल चौराहा, हाथी पार्क से होते हुए सुपर मार्केट में पहुंची। सुपर मार्केट में संगोष्ठी व पंजीकरण कार्यशाला में सभी को वोट की कीमत के बारे में बताया गया। शपथ लेते हुए सभी ने संकल्प लिया कि स्वयं तो वोट देंगे ही, साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
मतदाता जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश प्रजापति, डॉ. श्रेया, बीएसए पीएन सिंह, डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, सभासद पूनम तिवारी, व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, अवतार सिंह छाबड़ा, मुकेश रस्तोगी, आशीष द्विवेदी, पंकज मुरारका, कृष्ण गोपाल कसौधन, कमलेश चौधरी, ओपी यादव, शशि यादव आदि मौजूद रहे।