फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Equipment distributed to 290 Divyang children of eight blocks

आठ ब्लॉकों के 290 दिव्यांग बच्चों को बांटे गए उपकरण

Sat, 11 Dec 2021 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to 290 Divyang children of eight blocks
सलोन (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र राजापुर माफी में शनिवार को आठ ब्लॉकों के 290 दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन

एलिम्को कानपुर एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में ऊंचाहार, जगतपुर, राही, सलोन, रोहनिया, डीह, छतोह, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र के चिह्नित बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेसलेट, ब्रेल किट, स्मार्ट गेम, कान की मशीन, बैसाखी समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, वरन एक चुनौती है। हमें ऐसे बच्चों की परवरिश और अच्छे ढंग से करनी चाहिए, क्योंकि इनके अंदर वह प्रतिभाएं हैं, जो दूसरे बच्चों में कम देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने सभी का स्वागत किया। जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) शुभा शुक्ला ने कहा कि उपकरण प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को भी स्कूली शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिम्को कानपुर की ओर से डॉ. नीरज कुमार वर्मा, डॉ. अमित कुमार मौर्य, सचिन सक्सेना, बेसिक शिक्षा से विशेष शिक्षक शैलेश मौर्य, अभय श्रीवास्तव, अजय कुमार, मल्लिका सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, शिवनंदन, विजय कुमार पांडेय ने सहयोग किया। संचालन मो. इस्माइल खान ने किया। इस मौके पर आनंद सिंह, जया शुक्ला, जितेंद्र कुमार, संजय गुप्ता, बृजेश यादव, अभिलाषा श्रीवास्तव, आरती यादव, महेश मोदनवाल, रामलोटन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed