{"_id":"61d08a0444254d1a121c69cf","slug":"engineering-student-corona-positive-after-aiims-doctor-raibaraily-news-lko6115266129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की डॉक्टर के बाद इंजीनियरिंग का छात्र कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की डॉक्टर के बाद इंजीनियरिंग का छात्र कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। एम्स के दंत रोग विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के बाद अब इंजीनियरिंग छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। दो दिन में जिले में कोरोना के दो केस मिल चुके हैं। यह छात्र सिक्किम से लौटा था।
एसजीपीजीआई लखनऊ से आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्र को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए एम्स की संक्रमित डॉक्टर का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है। युवक की भी जिनोम सीक्वेंसिंग जांच होगी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के घसियारी मंडी के एक मोहल्ले का युवक सिक्किम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।
छात्र वहां से दो दिन पहले ही घर लौटा था। कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल एसजीपीजीआई भेजा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। वायरस में स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिलीं एम्स की डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं।