{"_id":"618abb7d14ab8158cf376778","slug":"engine-of-unchahar-express-collided-with-cattle-raibaraily-news-lko6037001152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन मवेशी से टकराया, इंजन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन मवेशी से टकराया, इंजन खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से चलकर चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस से रेल ट्रैक पार कर रही एक भैंस टकरा गई। इससे ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। टक्कर लगने से मवेशी की मौत हो गई।
इंजन फेल होने की खबर से अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को वापस स्टेशन लाया गया। ट्रेन लगभग ढाई घंटे तक बीच रास्ते खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार शाम 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज से चलकर चंडीगढ़ जा रही थी। ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन से लगभग आठ किलोमीटर दूर ईश्वरदासपुर हाल्ट पार कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक भैंस इंजन से टकरा गई। इससे इंजन के बैट्री बॉक्स में खराबी आ गई। इंजन की विद्युत सप्लाई बंद हो गई और इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होने ट्रेन बीच रास्ते रुक गई। ड्राइवर माता प्रसाद ने इसकी सूचना ऊंचाहार स्टेशन को दी। इंजन खराब होने की खबर से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा को देखते हुए मौके पर आरपीएफ भी पहुंच गई। आननफानन एनटीपीसी से दूसरा इंजन मंगाया गया और ट्रेन को वापस ऊंचाहार स्टेशन लाया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग ढाई घंटे रास्ते में ही खड़ी रही। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मवेशी के टकराने से ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई थी। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन वापस स्टेशन लाई गई है। थोड़ी देर बाद उसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।