फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Emphasis laid on social harmony at the saints' conference.

Raebareli News: संत सम्मेलन में सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on social harmony at the saints' conference.
हरचंदपुर। जनपद इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय मानस-संत सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता चित्रकूट से आए कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर ने कहा कि भेदभाव मिटाकर ही रामराज की कल्पना साकार हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने रामायण की एक चौपाई के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बांदा से आए पं. प्रदोष मिश्र ने देवी सीता के चरित्र की कथा सुनाई। जबलपुर की शिरोमणि दुबे ने सुंदरकांड के जरिए हनुमान जी की निष्कपट भक्ति का वर्णन किया। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया और राम भक्त हनुमान के चरित्र पर प्रकाश डाला। पं. गौरीशंकर शुक्ल ने जटायु प्रसंग का भावपूर्ण गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संजय महाराज ने सत्संग से चरित्र निर्माण और शांति प्राप्त करने का महत्व बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने जगद्गुरु का अभिनंदन किया। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश सिंह, आचार्य अशोक चंद्र त्रिपाठी, तिलकधारी सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed