फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electricity system will improve

शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने को खर्च होंगे 70 लाख

Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
electricity system will improve
रायबरेली। शहरवासियों को बेहतर बिजली व्यवस्था का लाभ देने के लिए कवायद तेज हो गई है। इस पर 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट से जहां पर बिजली के पोल नहीं हैं, वहां पर पोल लगाए जाने की योजना है, जबकि जहां पर बिजली की लाइन नहीं खींची है, वहां पर बिजली लाइन का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के पास भेज दिया गया है। जल्द इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सदर विधायक अदिति सिंह की निधि से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर धन खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक निधि से 30 लाख रुपये की लागत से 120 बिजली के पोल लगाए जाने को हरी झंडी दी गई है। वहीं 40 लाख रुपये से मोहल्ले में बिजली लाइन का निर्माण कराया जाना है। नवविकसित मोहल्लों में बिजली के पोल लगाने और बिजली लाइन निर्माण पर अधिक फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए 198 करोड़ रुपये स्वीकृत
नगर पालिका के हाल में शनिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सदर विधायक अदिति सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के दो साल के कार्यों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए अमृत योजना के तहत 100 करोड़ की लागत से सीवर लाइन-सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।
द्वितीय चरण में 198 करोड़ के बजट को स्वीकृत मिल गई है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 117 करोड़ की लागत से पेयजल पाइप का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचे हुए नव विकसित क्षेत्र के लिए शहर को अमृत योजना के तहत 26 करोड़ रुपये मिले हैं। जल निगम की ओर से कार्य कराया जा रहा है।
26 करोड़ से 235 सड़कों का कराया गया निर्माण
सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खासतौर से दलित मलिन बस्तियों में सड़क, नाला-नाली, इंटरलॉकिंग से संबंधित कार्यों में लगभग 26 करोड़ की लागत से 235 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया।
नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इंडिया मार्का हैंडपंप एवं मिनी पंप की स्थापना का कार्य कराया गया। साथ ही शहर की साफ व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपये से सफाई उपकरण, सफाई कार्य के लिए वाहन खरीदे गए।
जल्द शुरू होगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना
सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर को साफ सुथरा बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। नगर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और बेहतर किए जाने के लिए तीन करोड़ 33 लाख रुपये की व्यवस्था कराई गई। इसमें कूड़ा निस्तारण के लिए 40 टिपर, चार कांपपेक्टर, 40 रिक्शा, 50 कूड़ादान खरीदे गए। जल्द ही शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की जाएगी।
इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर दो करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पूरे शहर क्षेत्र की पुरानी लाइटों को हटाकर 9413 अतिरिक्त एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। नगर क्षेत्र के 3200 परिवारों के घरों पर शौचालय निर्माण पर दो करोड़ 56 लाख रुपये दिए गए। प्रेस कांफ्रेंस के पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, ईओ बालमुकुंद मिश्रा, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
जल्द पूरा कराया जाए सिटी रिसोर्स सेंटर का कार्य
सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा है कि कैनाल रोड पर बन रहे सिटी रिसोर्स सेंटर का कार्य जल्द पूरा कराया जाए और उसे नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाए। ऐसा होने से पालिका का कामकाज और आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि कार्य कराने में कोई बाधा आ रही है तो सेंटर को नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाए। बाकी काम वह अपने स्तर से पूरा करा लेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पालिका की ओर से शासन स्तर पर लिखा-पढ़ी की जा रही है। रिसोर्स सेंटर अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed