{"_id":"57b4a9734f1c1bd0596eb873","slug":"electric-wire-broken-disrupted-supply-25-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटा, 25 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटा, 25 गांवों की आपूर्ति ठप
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
बिजली उपकेंद्र कठगर से जुड़ा बिजली का तार टूटने से 25 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। बारिश के बाद से उपकेंद्र के अंतर्गत की जाने वाली बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इससे उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है।
कठगर बिजली उपकेंद्र से खागीपुर सड़वा, सैदनपुर, मनेहरू, साड़बरा, पंडित का पुरवा, बल्दी सिंह का पुरवा, अवसेरी का पुरवा समेत 25 से अधिक गांवों की आपूर्ति होती है। रविवार को बारिश के चलते लाइन में फॉल्ट आ गई थी।
इससे दो दिन तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। मंगलवार को लाइन फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कराई गई। पर बुधवार शाम उमराव का पुरवा गांव के पास बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे एक बार फिर इन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
उपभोक्ता चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, शत्रोह्न यादव, धर्मेद्र सिंह, नागेंद्र यादव आदि का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से जर्जर तार ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। इससे आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है।
सूचना देने के बावजूद तार ठीक करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उपकेंद्र का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा।