{"_id":"60f9a2c68ebc3ef0a20a354a","slug":"electric-shock-raibaraily-news-lko5880131118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत, नाराज परिवारीजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत, नाराज परिवारीजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फैक्टरी में खुले पड़े हैं बिजली के तार।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर त्रिपुला चौराहा से कुछ दूर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार शाम करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजनों ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
आरोप है कि फैक्टरी के अंदर वायरिंग तक नहीं कराई गई थी। बिजली के तार उलझे व खुले रहते हैं। इसी लापरवाही के कारण श्रमिक की जान चली गई। परिवारीजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते घटना हुई।
मामले में कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। फैक्टरी संचालक मामले को दबाने के लिए कहता रहा कि बकरीद की छुट्टी थी, लेकिन फैक्टरी के अंदर काम चल रहा था। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के हैबतमऊ गांव निवासी विनय (24) पुत्र रामबली प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करता था। दोपहर करीब तीन बजे फैक्टरी में काम करने के दौरान विनय को करंट लग गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन हंगामा करने लगे। इस दौरान सभी ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी पर हरचंदपुर थानेदार बृजेश राय और मिल एरिया थानेदार आशुतोष त्रिपाठी भी पहुंच गए।
परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में वायरिंग तक नहीं कराई गई। बिजली के तार उलझे हैं। इसी वजह से विनय की जान गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो फैक्टरी संचालक मामले की दबाने की कोशिश करने लगा और कहने लगा कि बकरीद की छुट्टी थी।
वहीं इसके उलट फैक्टरी में काम चल रहा था। हरचंदपुर थानेदार का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
फ्लाईवुड फैक्ट्रियों में श्रमिकों की जिंदगी से खिलवाड़
शहर से लेकर देहात क्षेत्र में संचालित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रायबरेली-महराजगंज रोड के अलावा मिल एरिया थाने से कुछ दूर स्थित फ्लाईवुड फैक्टरी में लापरवाही के तहत श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। शिकायत करने पर फैक्टरी संचालक श्रमिकों को धमकाता है। नियमों की अनदेखी की जा रही है।
बिजली के तार खुले रहते हैं। इसी वजह से घटनाएं होती हैं। वन विभाग के अधिकारी इन फैक्ट्रियों का निरीक्षण तक नहीं करते हैं। कहा जा रहा है कि सदर रेंजर की शह पर फैक्टरी संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। डीएफओ सुरेशचंद्र पांडेय का कहना है कि प्लाईवुड फैक्ट्रियों का निरीक्षण कराया जाएगा। खामियां मिलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।