{"_id":"622a4ee573af2b55e23bd08d","slug":"election-result-raibaraily-news-lko62124834","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राउंड तक लुढक़ी सपा ने लगाई छलांग, श्याम सुंदर बने विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राउंड तक लुढक़ी सपा ने लगाई छलांग, श्याम सुंदर बने विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी लक्ष्मीकांत को सपा उम्मीदवार श्यामसुंदर नेे 2812 मतों से शिकस्त दी।
हालांकि रोचक मुकाबले में आखिरी समय तक सांसें थमी रहीं। शुरुआत के चार राउंड में पिछड़ने के बाद सपा ने ऐसी छलांग लगाई कि अपना दल प्रत्याशी पीछे ही रहा। दोनों के बीच ऐसा कड़ा मुकाबला था कि हर राउंड में 49 तो कभी 92 मतों का ही अंतर था।
भाजपा ने इस बार अपने विधायक का टिकट काटकर अपना दल के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत का समर्थन किया। सपा ने श्याम सुंदर को मैदान में उतारकर अपना दल को कड़ी टक्कर दे दी।
विज्ञापन
पहले से ही माना जा रहा था कि सपा और अपना दल के प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होगा। बृहस्पतिवार को चौथे दौर की मतगणना के बाद अपना दल प्रत्याशी सपा से 24 वोटों से आगे रहा।
इसके बाद पांचवें चरण की मतगणना में सपा प्रत्याशी 617 मतों से आगे हो गए। इस राउंड तक सपा को 13327 और अपना दल को 12710 मत मिले।
23वें राउंड तक सपा प्रत्याशी आगे रहा, लेकिन 24वें राउंड में सपा प्रत्याशी 938 मतों से पिछड़ गया। जीत की संभावना देखते हुए भाजपा और अपना दल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 26वें दौर में उनको एक बार फिर निराश होना पड़ा जब सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।
यह बढ़त 29वें राउंड तक कायम रही। सपा उम्मीदवार को आखिरी राउंड तक 65381 और अपना दल प्रत्याशी को 62816 मत मिले। सपा को 366 पोस्टल बैलेट के मत मिले। अपना दल को 119, बसपा को 44 और कांग्रेेस को 81 पोस्टल बैलेट के मत मिले। सपा को कुल 65747 और अपना दल को कुल 62935 मत मिले। सपा उम्मीदवार ने 2812 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई।
बछरावां मिले मत
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम मिले मत
श्याम सुंदर समाजवादी पार्टी 65747
लक्ष्मीकांत अपना दल 62935
सुशील कुमार पासी कांग्रेेस 56835
लाजवंती कुरील बहुजन समाज पार्टी 13730
चंद्रशेखर मौलिक अधिकार पार्टी 2416
दीपांकर आम आदमी पार्टी 1020
बाबूलाल सबका दल यूनाइटेड 2215
ओम प्रकाश निर्दलीय 1317
पूजा जैसवार निर्दलीय 1097
नोटा 2200
कुल 2,09,512