फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election result

26 राउंड तक पीछे रही भाजपा, आखिरी के चार चक्र में मारा मैदान

Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
election result
रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र में कड़े मुकाबले में भाजपा सफल हुई। पूर्व मंत्री स्व. दल बहादुर कोरी के बेटे अशोक कोरी 26 राउंड की मतगणना तक पीछे रहे, लेकिन आखिरी के चार चक्रों में उन्होंने ऐसी बढ़त बनाई कि सपा को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला। आखिरकार भाजपा 2111 मतों के अंतर से जीतने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

सलोन में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले ही चक्र में सपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी लगातार सपा का पीछा करते रहे। 20वें राउंड की मतगणना तक सपा की जीत की प्रबल संभावना थी, सपा कार्यकर्ताओं ने जीत तय मान कर जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हालांकि आखिर राउंड तक पहुंचते-पहुंचते सपा कार्यकर्ताओं की खशी काफूर हो गई। 26वें चक्र में 740 मत से पीछे रही भाजपा ने इसके बाद बढ़त बनाना शुरू कर दिया। 27वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 1793 मतों से पीछे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 28, 29 और 30वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना कर 2111 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर्राई। जीत के साथ ही अशोक ने अपने पिता स्व. दल बहादुर कोरी की सीट अपने कब्जे में करने में कामयाबी हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 88 पोस्टल बैलेट मिले, जबकि सपा को 53, कांग्रेस को नौ और बसपा को चार पोस्टल बैलेट मिले।
सलोन किसे कितने वोट मिले
प्रत्याशी पार्टी का नाम मिले मत
अशोक कुमार भारतीय जनता पार्टी 87715
जगदीश प्रसाद समाजवादी पार्टी 85604
अर्जुन प्रसाद कांग्रेस 11439
स्वाति सिंह बहुजन समाज पार्टी 9335
अमित कुमार जनता दल (यूनाइटेड) 528
राधेश्याम आम आदमी पार्टी 622
सुदर्शन राम भारतीय पंचशील पार्टी 632
कमलेश निर्दलीय 938
शक्ति शेखर निर्दलीय 1468
नोटा 2042
कुल 2,00,323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed