फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election result

आखिरी के आठ राउंड में देवेंद्र ने दौड़ाई साइकिल, जीते

Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
election result
रायबरेली। सरेनी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह ने कड़े मुकाबले में भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को 3807 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी ने शुरू के 25 राउंड तक बढ़त बनाए रखी। अंत के आठ राउंड में साइकिल ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह वर्ष 2017 में भी सपा से चुनाव लड़े थे तब भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें हराया था। इस बार भी दोनों प्रत्याशी अपने-अपने दल से ही मैदान में आए। भाजपा से टिकट मांग रहीं सुधा द्विवेदी ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से भाग्य आजमाया। उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

शुरू के दो चक्र में भाजपा ने बढ़त बनाई तो तीसरे चक्र में सपा को ज्यादा वोट मिले। चौथे से 11वें राउंड तक फिर भाजपा बढ़ी और 12 राउंड की मतगणना में सपा को बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 25 राउंड की मतगणना में भाजपा ने छलांग लगाई। भाजपा समर्थकों को जीत करीब ही लग रही थी कि 26वें चक्र के बाद वह लगातार पिछड़ने लगी।
33वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी को 66166 और भाजपा उम्मीदवार को 62359 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 3807 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई। पोस्टल बैलेट में सपा को 641, भाजपा को 336, बसपा को 163 और कांग्रेस को 129 मत मिले।
सरेनी के प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम मतों की संख्या
देवेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी 66166
धीरेंद्र बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी 62359
सुधा द्विवेदी कांग्रेस 42702
ठाकुर प्रसाद यादव बहुजन समाज पार्टी 38155
देवेंद्र पाल आम आदमी पार्टी 1086
धर्मेंद्र कुमार राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया 345
मनोज कुमार शर्मा विकासशील जनता पार्टी 373
मनोरमा अखिल भारतीय अपना दल 538
राम मनोहर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल 396
सोहन लाल इंडिया प्रजा बंधु पार्टी 373
होरीलाल प्रगतिशील समाज पार्टी 763
अनिल कुमार निर्दलीय 585
अभय सिंह निर्दलीय 712
शिव प्रताप सिंह निर्दलीय 752
नोटा 1395
कुल 2,16,700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed