फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

नहीं टिकी भाजपा की चुनौती, मनोज ने लगाई हैट्रिक

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। पूर्व मंत्री सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने गुरुवार को जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। विरोधी खेमे की तरफ से ऊंचाहार सीट पर उन्हें घेरने का प्रयास किया गया, लेकिन मनोज ने तीसरी बार जीत दर्ज की। वह इस सीट के दूसरे ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने 31 साल बाद हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में डॉ. मनोज पांडेय को पहली बार सपा ने ऊंचाहार सीट से उतारा। वह 61930 वोट पाकर विधायक बनने के बाद मंत्री भी बनें। वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में भी उन्होंने इसी सीट से 59103 वोट पाकर दूसरी बार जीते। इस बार भी सपा ने तीसरी बार मनोज को प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन

हालांकि भाजपा ने इस बार मनोज के गढ़ को ढहाने के लिए हर संभव प्रयास किया। पहले ही राउंड से मनोज से बढ़त बना ली और अंत तक पीछे नहीं हुए।
शुरू के छह राउंड तक बसपा प्रत्याशी अंजली मौर्या दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्या दूसरे नंबर पर आ गए। रोहनियां और ऊंचाहार क्षेत्र में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन डलमऊ आंशिक, दीनशाह गौरा और जगतपुर ब्लॉक से मनोज ने बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 29 राउंड की मतगणना में सपा के मनोज कुमार पांडेय को 82,514 और भाजपा के अमरपाल मौर्या को 75,893 मत मिले। मनोज से भाजपा प्रत्याशी को 6621 मतों के अंतर से हरा दिया। पोस्टल बैलेट से सपा को 386, भाजपा को 236, बसपा को 117 और कांग्रेस को 34 मत मिले।
ऊंचाहार में उम्मीदवारों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम मिले मत
मनोज कुमार पांडेय समाजवादी पार्टी 82,514
अमरपाल मौर्या भारतीय जनता पार्टी 75,893
अंजली मौर्या बहुजन समाज पार्टी 34,692
अतुल सिंह कांग्रेस 9,985
पंकज कुमार पटेल अपना दल 1031
राहुल सिंह आम आदमी पार्टी 448
अक्षय प्रताप सिंह निर्दलीय 451
अमरेश बहादुर निर्दलीय 637
अयोध्या प्रसाद निर्दलीय 643
कौशलेंद्र सिंह निर्दलीय 792
प्रमोद कुमार निर्दलीय 1144
शिवकुमार निर्दलीय 737
शैलेंद्र कुमार गुप्ता निर्दलीय 1820
नोटा 1243
कुल 2,12,030
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed