{"_id":"622a4e28e164950a35329597","slug":"election-raibaraily-news-lko6212478188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर कम दिखी चहल-पहल, टीवी से चिपके रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर कम दिखी चहल-पहल, टीवी से चिपके रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विधानसभा चुनाव की मतगणना के परिणाम को लेकर लोगों में बेताबी दिखी। यही वजह रही कि सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी। टीवी पर लोग चिपके रहे और अपने चहेते प्रत्याशी और पार्टी के परिणाम देखने को लेकर उत्सुक दिखे। सुबह से ही कोई भाजपा तो कोई सपा की सरकार बनने का दावा कर रहा था।
वैसे तो जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए आईटीआई गोरा बाजार में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराई गई थी, लेकिन इसके पहले ही चुनाव परिणाम का लोगों में बेसब्री से इंतजार था।
सुबह लोगों की नींद जल्दी खुल गई। सभी टीवी से चिपक गए। आठ बजे के बाद चुनाव के रुझान आना शुरू हुए तो लोग हार जीत की बात करने लगे। लोगों में चुनाव परिणाम को लेकर इस कदर उतावलापन था कि शहर की सड़कों पर हर रोज की तरह चहल-पहल कम दिखी।
विज्ञापन
सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत अन्य चौराहों पर भीड़भाड़ नहीं थी। काफी दुकानें भी बंद थी। शहर की कुछ दुकानों पर भी चुनाव परिणाम को लेकर दुकानदार व अन्य लोग टीवी देखते नजर आए।