फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

अमावां में विधायक की मां, हरचंदपुर में एमएलसी के बेटे जीते

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली/राही/हरचंदपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह अमावां सीट से निर्वाचित हुईं तो हरचंदपुर में एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख चुने गए। राही सीट पर भी सदर विधायक समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने जीत दर्ज कराई। यहां भाजपा प्रत्याशी स्वयं का वोट डालने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अमावां ब्लॉक में सुबह कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। एक-एक करके 66 में 64 वोट पड़े। विधायक की मां वैशाली सिंह को 31, धनंजय सिंह को 15 और योगेंद्र सिंह को 16 वोट मिले। दो वोट निरस्त किए गए।
विज्ञापन

वैशाली सिंह को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित किया गया। राही ब्लॉक में सदर विधायक समर्थित धर्मेंद्र यादव उर्फ राजू यादव ने 82 मत पाकर विजयी घोषित हुए। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप मौर्या मतगणना व मतदान के समय मौजूद नही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी को एक मत मिला। सपा प्रत्याशी सरोज यादव को नौ मत मिले। आठ मत अवैध हुए। हरचंदपुर ब्लॉक में भारी सुरक्षा और गहमागहमी के मतदान के बाद मतगणना कराई गई। एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह ने कुल 70 मतों में 51 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। अशोक कुमारी को केवल 19 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed