फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव : भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में डटे, परचे वापस नहीं

Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह और भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी के बीच जोर आजमाइश होगी। मंगलवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना परचा वापस नहीं लिया। दोनों प्रत्याशियों के मैदान में डटे होने के बाद अब तीन जुलाई को उनके भाग्य का फैसला होगा। तीन जुलाई को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीती 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। नामांकन में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह ने परचा भरा था। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की भी गई थी, जिसमें दोनों परचे वैध पाए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन था। दोपहर तीन बजे तक नामांकनपत्र वापस लेने का समय दिया गया था। हालांकि दोनों ही सशक्त दावेदार होने के कारण कोई भी अपना नामांकनपत्र वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी का दिन निकलने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब तीन जुलाई को दोपहर तीन बजे तक डीएम न्यायालय में मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।

हालांकि दोनों ही प्रत्याशी किसी भी हाल में सीट को अपने पक्ष में करने के प्रयास में हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन था। एक भी प्रत्याशी ने परचा वापस नहीं लिया। दोनों प्रत्याशी मैदान में हैं। आगामी तीन जुलाई को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed